Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
hardcore history sheeter Firoz Khan arrested in Alwar accused of stealing iron worth 38 lakh rupees
{"_id":"69903aa7f67d5a833202ca55","slug":"alwar-police-arrested-hardcore-history-sheeter-firoz-khan-alwar-news-c-1-1-noi1339-3950454-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: 38 लाख का सरिया चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: 38 लाख का सरिया चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 03:58 PM IST
Link Copied
राजस्थान के अलवर शहर में पुलिस ने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी फिरोज खान उर्फ सरकार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नाकाबंदी के दौरान बहरोड़ टी-पॉइंट से पकड़ा। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
38 लाख की सरिया की चोरी में था आरोपी
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान पर जयपुर रेंज आईजी की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पूर्व में उसके घर पर जेसीबी से कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन वह उस समय फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि झारखंड से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब 38 लाख रुपये मूल्य के लोहे के सरिए ट्रक के माध्यम से भेजे गए थे। आरोपियों ने गिरोह बनाकर सरियों को गंतव्य तक नहीं पहुंचने दिया और उन्हें कहीं और ठिकाने लगा दिया। इस मामले में अनुसंधान के दौरान पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी पर 12 से ज्यादा गंभीर मामला दर्ज
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिरोज की संपत्तियों की जांच करेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी ने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से कहां-कहां संपत्ति बनाई है। ऐसी संपत्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की भी जांच की जाएगी।
'हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को आदर्श न मानें'
उन्होंने आमजन से अपील की है कि हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को आदर्श न मानें। अपराध का परिणाम जेल की सलाखें ही होती हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।