{"_id":"69aa928be918623aea0904d9","slug":"asi-mahavir-singh-death-case-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-4019424-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: सर्विस रिवॉल्वर अनलोड करते समय गलती से चली गोली ने ली जान, भीलवाड़ा में ASI की घर पर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: सर्विस रिवॉल्वर अनलोड करते समय गलती से चली गोली ने ली जान, भीलवाड़ा में ASI की घर पर हुई दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 03:33 PM IST
भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद हादसे में पुलिस विभाग के एएसआई महावीर सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। हाल ही में पदोन्नति पाकर एएसआई बने महावीर सिंह अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर को अनलोड करते समय हुए हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। महावीर सिंह के पिता भी राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर रह चुके हैं।
कारतूस निकालने के दौरान हुआ हादसा
कोतवाली थाने में तैनात एएसआई महावीर सिंह रात की ड्यूटी समाप्त करने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर पहुंचे थे। घर पहुंचकर उन्होंने वर्दी बदली और अपनी सर्विस रिवॉल्वर को सुरक्षित रखने के लिए उसमें से कारतूस निकालने लगे। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई और गोली सीधे उनके सिर में जा लगी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी भी घर में ही मौजूद थीं और वे उनके लिए चाय लेकर कमरे में आई थीं। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची एफएसएल और एमओबी टीम
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारसमल जैन सहित अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक एएसआई महावीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
परिजनों ने क्या बताया?
महावीर सिंह के चचेरे भाई तेज प्रताप सिंह ने बताया कि महावीर सिंह बेहद बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। वे मेरे बड़े भाई जैसे थे। रात को वे ड्यूटी पर थे और सुबह करीब आठ बजे पुलिस ग्रुप में मैसेज भी किया था। इसके बाद वे घर पहुंचे और कपड़े बदलने के बाद अपनी सर्विस रिवॉल्वर को अनलोड करने लगे। उन्होंने तीन कारतूस निकालकर बैग में रख दिए थे, लेकिन चौथा कारतूस निकालते समय अचानक फायर हो गया और दुर्भाग्य से गोली सीधे उनके सिर में जा लगी। परिजनों के अनुसार महावीर सिंह हमेशा सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहते थे और वे कह रहे थे कि घर में लोडेड गन रखना ठीक नहीं है, इसलिए कारतूस निकाल रहे थे।
पुलिस ने क्या बताया?
सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली में तैनात एएसआई महावीर सिंह ड्यूटी से घर लौटने के बाद अपने घर पर मृत पाए गए। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम, एमओबी टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और सहकर्मियों में गहरा दुख व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।