Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
Jodhpur News: Gehlot Slams Delay in Panchayat Polls, Raises Refinery Issue;Alleges Neglect of Marwar in Budget
{"_id":"69981dfb35b7759968006b4c","slug":"former-chief-minister-ashok-gehlot-made-this-big-statement-in-jodhpur-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3972078-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: पंचायत चुनाव में देरी और रिफाइनरी पर गहलोत का वार, बजट में मारवाड़ की उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: पंचायत चुनाव में देरी और रिफाइनरी पर गहलोत का वार, बजट में मारवाड़ की उपेक्षा का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 03:43 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार पर पंचायत चुनाव समय पर नहीं करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना वजह चुनाव प्रक्रिया को लंबा खींच रही है और अब कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव हो सकेंगे।
बजट को लेकर गहलोत ने कहा कि जोधपुर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और पाली सहित कई जिलों की महत्वपूर्ण योजनाओं को बजट में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लिफ्ट परियोजना के थर्ड फेज पर लगभग 1400 करोड़ रुपए राज्य सरकार के खर्चे से लगाए गए थे, लेकिन अब काम धीमा पड़ गया है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिलने से परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं और कई गांवों में आज भी पेयजल संकट बना हुआ है।
गहलोत ने आरोप लगाया कि उनके समय में शुरू की गई योजनाओं को भी रोक दिया गया है। जोधपुर में खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे संस्थान का काम बंद पड़ा है। डिगाड़ी में निर्मित अस्पताल भवन में न डॉक्टर लगाए गए हैं और न ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
रिफाइनरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रिफाइनरी बनकर तैयार है और प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन कराया जाना चाहिए लेकिन अब तक उद्घाटन की तिथि तय नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा, जिससे लोगों में निराशा और आक्रोश है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताई। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान धन वितरण को लेकर अदालत ने कड़ी टिप्पणी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।