{"_id":"6a3f99ffb6512e0e18026990","slug":"video-amar-ujala-foundation-organized-police-ki-pathshala-at-kariyan-school-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमर उजाला फाउंडेशन ने करियां स्कूल में किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमर उजाला फाउंडेशन ने करियां स्कूल में किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:08 PM IST
Link Copied
छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और नशे से बचने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में आयोजित पाठशाला में एएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने चार बिंदुओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता के उपाय बताए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने ट्रैफिक, साइबर, कानून व्यवस्था पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। ऐसे में इस लत से बचने के लिए हमें बुरी आदतों को पहले दिन से ही न कहना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा। अगर आपके साथ अगर कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रेणू बाला, अध्यापक वर्ग में आजम शेख, बिंदु बाला, अचला गुप्ता, अमिल गुप्ता, आशा मेहता, शालिनी चौणा, ब्यास देव समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।