{"_id":"6a46121bec0aa3db0a09e36a","slug":"video-bjp-minority-morcha-havan-radha-krishna-temple-shimla-monsoon-prayer-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए किया हवन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:54 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वीरवार को राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में आगामी मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की रक्षा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने हवन में आहुति अर्पित कर प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि मॉनसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से सभी की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।