{"_id":"67ef8b3c2b9c56e02600dd7e","slug":"video-dc-anupam-kashyap-flagged-off-the-awareness-rally-on-disaster-management-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी अनुपम कश्यप ने आपदा प्रबंधन पर जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी अनुपम कश्यप ने आपदा प्रबंधन पर जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:03 PM IST
Link Copied
शिमला जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा में आए भयावह भूकंप में जान गंवाने वालों की याद में जिला प्रशासन की ओर से आज आपदा जागरुकता दिवस के तौर पर रैली निकाली गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बच्चों की रैली को हरी झंडी सीटीओ से शेर ए पंजाब तक रवाना किया। लोअर बाजार से होते हुए बच्चों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को भूकंप एवं आपदा को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 4 अप्रैल, 2025 को कांगड़ा भूकंप के 120 वर्ष पूरे हुए हैं। उस दुर्भाग्यपूर्ण घड़ी में विपत्ति ग्रस्त लोगों की याद में जागरुकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आपदा का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर जागरुकता गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। 1905 में भूकंप के दौरान 20 हजार के करीब लोगों ने जान गंवाई थी जबकि एक लाख से भी ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा कभी उत्पन्न न हो और इस तरह की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा जिलाधीश भवन में सभी कार्यालयों में भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित डीडीएमए के कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।