{"_id":"69c4141ae7aeb409f40eac14","slug":"video-dehra-mla-kamlesh-thakur-speaks-in-the-assembly-for-the-first-time-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में पहली बार बोलीं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, उठाया ये मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में पहली बार बोलीं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, उठाया ये मुद्दा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:28 PM IST
Link Copied
देहरा की विधायक एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर विधानसभा में पहली बार बोलीं। उन्होंने बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि आज तीन बहनें एलपीजी, वीबी-जी राम जी(मनरेगा) और आरडीजी वेंटिलेटर पर है। गैस आपूर्ति की स्थिति पर चिंता जताते हुए कमलेश कहा कि हालात ऐसे हैं कि होली-डे होम और विधानसभा में भी चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है। कमलेश ठाकुर ने कहा कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर मैंने समझा कि सदन में पहली बार अपनी बात रखूं। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे न केवल घरेलू महिलाओं बल्कि पशुपालकों, किसानों और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं जैसे ब्यूटी पार्लर संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने उनके भाषण की तारीख की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।