{"_id":"6a608bf718dabca8e30520a7","slug":"video-himachal-congress-vinay-kumar-five-quick-response-office-bearers-shimla-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले- हर जिले में कॉल पर तुरंत पहुंचने वाले पांच-पांच पदाधिकारी तैयार होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले- हर जिले में कॉल पर तुरंत पहुंचने वाले पांच-पांच पदाधिकारी तैयार होंगे
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:53 PM IST
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक जिले में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों से पांच-पांच सक्रिय पदाधिकारियों की टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी आह्वान पर ये पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।
शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और अन्य फ्रंटल संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस टीम में शामिल किया जाएगा। उनका उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और तेज बनाना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को सरकार में जिम्मेदारियां दिए जाने से सकारात्मक संदेश गया है। अब जरूरत इस बात की है कि संगठन को बूथ और जिला स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि पार्टी जनता के बीच अपनी मौजूदगी और प्रभाव को बढ़ा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को मुख्यधारा में और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच सक्रिय रहना होगा और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठानी होगी।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नीट छात्र आंदोलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।