{"_id":"6a60aa81bee6668a4305eed7","slug":"video-shimla-women-committee-condemns-scuffle-dc-office-protest-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Protest: फालमा चौहान बोलीं- भाजपा और आरएसएस के गुंडों ने किया छात्रों पर हमला, किए जाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Protest: फालमा चौहान बोलीं- भाजपा और आरएसएस के गुंडों ने किया छात्रों पर हमला, किए जाएं गिरफ्तार
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:03 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी ने शिमला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुई धक्का-मुक्की की घटना की निंदा की है। समिति ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की धक्का-मुक्की लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। भाजपा और आरएसएस के गुंडों ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की जिन्हें गिरफ्तार किया जाए।
समिति की राज्य महासचिव फालमा चौहान ने जारी बयान में कहा कि एसएफआई के छात्र पिछले तीन दिनों से नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
फालमा चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसकी समिति कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को प्रभावित करती हैं। समिति ने अपने बयान में भाजपा और आरएसएस पर भी आरोप लगाए तथा कहा कि छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।