सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Pc In Shimla

Shimla: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने हिमाचल को झकझोरा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:11 PM IST
Jairam Thakur Pc In Shimla
शिमला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकाघाट (जिला मंडी) में 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिस तरह से एक बेटी की बेरहमी से हत्या की गई, वह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। जयराम ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिले और उनकी पीड़ा को करीब से महसूस किया। उन्होंने कहा कि छात्रा के पिता, जो एक निजी वाहन चालक हैं, गहरे सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। परिवार का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। पिता ने सुबह बेटी से बात की थी और कुछ ही घंटों बाद उन्हें उसकी हत्या की सूचना मिली। यह अत्यंत हृदय विदारक स्थिति है। उन्होंने कहा कि हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में गहन जांच की आवश्यकता है। यह जांच होना आवश्यक है कि क्या आरोपी अकेला था या उसके पीछे कोई और भी साजिश थी। हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने इस घटना को नशे की समस्या से जोड़ते हुए कहा कि आरोपी के नशे में होने की बात सामने आ रही है, जो प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को दर्शाता है। सरकार एक ओर नशे के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। यदि हजारों युवाओं को नशे का आदी चिन्हित किया गया है, तो उनके पुनर्वास और रोकथाम के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए। जयराम ठाकुर ने कहा आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में एनडीपीएस के 6200 से अधिक मामले सामने आए हैं और 66 लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। यह स्थिति प्रदेश के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। जयराम ठाकुर ने सरकार की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई। एक 19 साल की बेटी की इतनी निर्मम हत्या हो जाती है और सरकार की ओर से संवेदना के दो शब्द भी नहीं आते यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि खराब सड़क व्यवस्था के कारण छात्रा को बस पकड़ने के लिए लंबी दूरी पैदल चलना पड़ता था, जो इस तरह की घटनाओं की संभावना को बढ़ाता है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से कमजोर हो चुका है और सरकार केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। अंत में उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह केवल एक घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: भस्म आरती के दौरान माथे पर त्रिपुंड व चंद्र त्रिशूल के साथ सजे श्री महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

14 Apr 2026

नई सड़क स्थित होटल में लगी आग, VIDEO

14 Apr 2026

मान्यता आठवीं तक की और चला रहे 12वीं तक की कक्षाएं, चार स्कूलों को बीएसए ने दिया नोटिस; VIDEO

14 Apr 2026

फसल में आग से बचाव को लेकर फायर विभाग की चेतावनी, VIDEO

14 Apr 2026

पास न देने पर बाइक सवार ने चाकू से काट दिया ट्रैक्टर चालक का कान, VIDEO

14 Apr 2026
विज्ञापन

महेवा गौरी माइनर से अतिक्रमण हटाया, सिंचाई विभाग की सख्त कार्रवाई; VIDEO

14 Apr 2026

शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, VIDEO

14 Apr 2026
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री जरूरी...नहीं कराया पंजीकरण तो योजनाओं से वंचित रहेंगे किसान; VIDEO

14 Apr 2026

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, कानून बदलने की मांग; VIDEO

14 Apr 2026

हाईवे किनारे खड़ी तीर्थ यात्रियों की बस में भिड़ा ट्रेलर, खलासी समेत सात घायल; VIDEO

14 Apr 2026

ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा को अतरौलिया विस में मिलेगी करारी हार

14 Apr 2026

Meerut: कॉलेज में मातृ शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजन

14 Apr 2026

Meerut: सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में क्षेत्रवासियों का सेंट्रल मार्केट में धरना जारी

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी, मुखिया गुर्जर का विरोध

13 Apr 2026

Meerut: मेरठ कॉलेज में होगा नेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में रोई महिलाएं, हाथ जोड़कर लगाई मदद की गुहार

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने पर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

13 Apr 2026

Meerut: संयुक्त व्यापार संघ की सभा का आयोजन

13 Apr 2026

Meerut: रोटरी क्लब ने लगाया कैंप, लोगों ने कराई निशुल्क जांच

13 Apr 2026

Meerut: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने रखे अपने विचार

13 Apr 2026

कानपुर: खालसा साजना दिवस पर दो दिवसीय कीर्तन समागम, दो सजेंगे दीवान

13 Apr 2026

Noida Protest: काम छोड़कर सड़कों पर क्यों आए कर्मचारी? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

13 Apr 2026

केदारनाथ में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम-एसपी

13 Apr 2026

गिरीश चन्द्र यादव बोले- शिक्षित समाज ही प्राप्त करता है सफलता, VIDEO

13 Apr 2026

छात्र-छात्राओं को मिले पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण, VIDEO

13 Apr 2026

सज्जाद इब्राहिम मिस्टर गाजीपुर तो अमितेश यादव बने मसल्स मैन, VIDEO

13 Apr 2026

Bihar News: बिहार के अगले सीएम को लेकर पीके का तंज, 'सीएम कोई भी हो, फोकस गुजरात होगा'

13 Apr 2026

तस्करों के चंगुल से चार माह बाद मुक्त कराई गई पीड़िता, VIDEO

13 Apr 2026

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाला में 164 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, कड़ी सुरक्षा के बीच कार्रवाई

13 Apr 2026

हाथरस में टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

13 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed