{"_id":"66b73862e344d0b0ed004e2d","slug":"video-sfi-protested-in-sanjauli-college-there-was-a-lot-of-ruckus-and-pushing-and-shoving","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संजौली कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संजौली कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, धक्का-मुक्की
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:22 PM IST
संजौली कॉलेज में एसएफआई की ओर से शनिवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसएफआई कार्यकर्ताओं, पुलिस व कॉलेज स्टाफ के बीच धक्का-मुक्की हुई। दरअसल, शुक्रवार को संजौली कॉलेज में छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी करने के विरोध, छात्रों की समस्याओं और पीटीए के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में एसएफआई ने धरना-प्रदर्शन किया था। एसएफआई का आरोप है कि एक शिक्षक ने कार्यकर्ता प्रवेश शर्मा, अंशुल मिन्हास के साथ हाथापाई की। साथ ही शिक्षक ने उन्हें कैंपस के बाहर मिलने की धमकी थी। इसे लेकर एसएफआई इकाई अध्यक्ष और सचिव ने पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार और प्राचार्य को शिकायत दी है। शनिवार को एसएफआई की ओर से कॉलेज में शिक्षक के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस की मौजूदगी में एसएफआई कार्यकर्ता प्रदर्शन पर डटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।