{"_id":"6a6dcf37327cda3b43030eee","slug":"video-shimla-lower-bazaar-encroachment-drive-shopkeepers-challan-municipal-corporation-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में निगम की कार्रवाई जारी, सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में निगम की कार्रवाई जारी, सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों के चालान
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:19 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक लोअर बाजार में शनिवार को भी नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहा। अभियान के दौरान सड़क और पैदल मार्ग पर सामान सजाकर कारोबार करने वाले कई दुकानदारों के चालान किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वाले कई तहबाजारियों को भी हटाया गया।
नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया गया, ताकि पैदल चलने वालों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
नगर निगम ने दुकानदारों और तहबाजारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि आम लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।