{"_id":"69bb8a02b301f6cb680749aa","slug":"video-shimla-vigorous-anti-government-sloganeering-by-the-opposition-within-the-himachal-pradesh-assembly-complex-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में विपक्ष की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में विपक्ष की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:00 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में वीरवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार खनन माफिया को प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान भाजपा विधायक कट आउट लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते रहे और सरकार पर माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाते रहे। विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम हो चुका है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया खुलेआम सक्रिय है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने यह प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।