{"_id":"685a55851d16187c03080576","slug":"video-threat-to-bomb-court-premises-security-increased-in-high-court-bomb-disposal-van-deployed-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट में बढ़ाई सुरक्षा, बम निरोधक वैन तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट में बढ़ाई सुरक्षा, बम निरोधक वैन तैनात
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:06 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। धमकी कोर्ट परिसरों को लेकर आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में पहुंच गई है और वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मोबाइल बम निरोधक वैन भी माैके पर पहुंची है। इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, उस समय भी सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु परिसर और भवन से बरामद नहीं की गई थी। प्रदेश में लगातार ईमेल के माध्यम से आ रही धमकियों को देखते हुए जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।