{"_id":"620a6fb20c8db567e474d7b0","slug":"devotees-gathered-in-banke-bihari-temple-in-vrindavan","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: वैलेंटाइन डे पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प अर्पित कर जताया प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: वैलेंटाइन डे पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प अर्पित कर जताया प्रेम
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 08:35 PM IST
प्रेम और भक्ति की पावन ब्रजभूमि पर वैलेंटाइन डे अनोखे अंदाज में मनाया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में अपने आराध्य से लाड़ लड़ाया। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बढ़े जा रहे थे। इस दौरान मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।