कासगंज के सोरों में गंगा भक्त समिति ने रंगपंचमी पर रंग महोत्सव का आयोजन किया। आओ मनाएं गंगा वराह संग होली महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह नौ बजे से वराह मंदिर से हुआ। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भगवान वराह के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा, लठमार होली व कई झांकियां लोगों का आकर्षण रहीं।