कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 5.0 का आयोजन 22 और 23 फरवरी को फतेहाबाद रोड स्थित होटल होलीडे इन में होगा। इसमें देशभर के 35 विशेषज्ञ समेत 300 से अधिक चिकित्सक हृदय रोग की वजह, बचाव और सर्जरी की नई विधियों पर मंथन करेंगे।
शुक्रवार को हरीपर्वत स्थित होटल में संयोजक डॉ. सुवीर गुप्ता ने बताया कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, युवाओं में बढ़ते हृदय रोग, हार्ट फेलियर, कार्डियक अरेस्ट और हृदय रोग की आधुनिक तरीके से सर्जरी के बारे में व्याख्यान होंगे।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हृदय रोग में उच्च रक्तचाप, मधुमेह से होने वाले खतरे, बचाव पर भी व्याख्यान होंगे। एम्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीके बहल, डॉ. वीएस नारायण, कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. संजय त्यागी समेत कई नामी चिकित्सक आएंगे। पोस्टर विमोचन में डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. केके विश्वानी, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. रजत रावत, डॉ. ईशान गुप्ता, डॉ. निखिल पुरसनानी, डाॅ. राजीव चुघ, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।