{"_id":"68b42d04215272d0c900769e","slug":"video-agra-metro-will-have-temporary-stoppage-at-isbt-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईएसबीटी पर होगा अस्थायी स्टॉपेज, हाईवे का तोड़ा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईएसबीटी पर होगा अस्थायी स्टॉपेज, हाईवे का तोड़ा डिवाइडर
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी स्टेशन के निर्माण को तेज कर दिया है। अक्तूबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। इन स्टेशनों के लिए आईएसबीटी स्टेशन को अस्थायी तौर पर स्टॉपेज बनाया जाएगा। निर्माण तेज करने के लिए हाईवे का डिवाइडर तोड़ा गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलेगी। इसमें ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर तक ट्रेन चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन भूमिगत हैं। इनका निर्माण पूरा हो गया है। सिविल कार्य भी सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।