{"_id":"6a94044caa05f102e70a3b3b","slug":"video-body-of-arman-who-drowned-in-yamuna-found-after-32-hours-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में डूबे अरमान का 32 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में डूबे अरमान का 32 घंटे बाद मिला शव
ताजमहल देखने गए 12 वर्षीय अरमान का यमुना में डूबने के 32 घंटे बाद शनिवार शाम शव मिल गया। डौकी के कुंडौल क्षेत्र में पीपा पुल से आगे तनौरा घाट के पास नदी के बीच टापू पर स्थानीय लोगों ने शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकाश नगर निवासी अरमान शुक्रवार सुबह दोस्तों वाहिद, हसन और हसद के साथ ग्यारह सीढ़ी पर ताजमहल देखने गया था। यमुना किनारे हाथ धोते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्त हसद ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने मोटरबोट की मदद से करीब 32 घंटे तक तलाश की। परिजन भी नदी किनारे डेरा डाले रहे। शनिवार शाम करीब सात बजे अरमान का शव टापू पर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।