{"_id":"6912eef6332a4f93ef0d25b3","slug":"video-congress-leader-and-his-brother-were-shot-police-arrested-the-attacker-in-an-encounter-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस नेता और उनके भाई को मारी थी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस नेता और उनके भाई को मारी थी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हमलावर
बासौनी के उमरैठा गांव में 28 अक्तूबर की रात कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय एवं उनके बड़े भाई शिवशंकर पर फायरिंग की गई थी। सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी रामलखन उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार ने बताया कि मिताइली उमरेठा मार्ग पर चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।उसके पास से पिस्टल, दो खोखा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बाइक एवं 180 रुपया बरामद हुए हैं।पूछताछ की जा रही है।बता दें कि उमरैठा गांव में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार देर रात कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय एवं उनके बड़े भाई शिवशंकर अपनी कार में बैठ रहे थे। तभी सतानंद उर्फ बबलू, रामलखन उर्फ गोलू ने अपने तीन साथियों के साथ उन पर फायरिंग कर दी। उमाशंकर उपाध्याय के कंधे में, शिवशंकर के जबड़े एवं पेट में गोली लगी थी। जमीनी रंजिश और धोखाधड़ी के मामले में पैरवी करने पर जानलेवा हमला किए जाने के आरोप में उमाशंकर उपाध्याय ने बासौनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।