{"_id":"69f1ed452dd4b15f3106df9f","slug":"video-encroachments-cleared-as-bulldozers-roll-through-rajamandi-market-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजामंडी बाजार में चला बुलडोजर तो हटा लिया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजामंडी बाजार में चला बुलडोजर तो हटा लिया अतिक्रमण
आगरा के राजामंडी बाजार में मंगलवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल अपने साथ बुलडोजर लेकर पहुंचा तो दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, टिन शेड और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी कब्जों को बुलडोजर ने हटा दिया, वहीं कार्रवाई देखकर दुकानदारों ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटा लिया। अतिक्रमण के बाद राजामंडी बाजार चौड़ा नजर आया, हालांकि शाम को फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया। फुटपाथ, नालियों और सड़क किनारे फड़ लगाकर सामान रखने के कारण राजामंडी बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या थी। शिकायत पर नगर निगम प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त किया जाएगा। इस पर दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया, लेकिन शाम को फिर से बाजार में फुटपाथ घेरकर सामान की बिक्री की जाने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।