{"_id":"69edf92a1a5b5f26240232ae","slug":"video-fake-candidates-caught-in-home-guard-exam-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन (शनिवार) आगरा और एटा में फर्जी प्रवेशपत्र लेकर पहुंचे एक-एक जालसाज को पकड़ा गया। आगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र से पकड़े गए आरोपी की पहचान मैनपुरी के कुरावली निवासी करन दुबे के रूप में हुई जबकि एटा में डीएवी इंटर कॉलेज, सकीट से गांव घूचा, सादाबाद (हाथरस) निवासी तेजवीर को गिरफ्तार किया गया। आगरा के डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार को दूसरी पाली में करन दुबे नकली प्रवेशपत्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया है कि परीक्षा फॉर्म भरा था और अपने मामा से प्रवेशपत्र इंटरनेट से डाउनलोड करवाया था। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उधर, एटा के अपर पुलिस अधीक्षक और परीक्षा के नोडल अधिकारी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज, सकीट में भर्ती परीक्षा की पहली पाली में गेट पर चेकिंग और बायोमेट्रिक मिलान की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी तेजवीर का डाटा मैच नहीं हुआ। प्रवेशपत्र के बारकोड को स्कैन करने पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी तेजवीर ने खुलासा किया कि उसने किसी अन्य अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र लेकर अभिषेक उर्फ गोलू की मदद से नकली प्रवेशपत्र तैयार किया। इसमें उसने अपनी फोटो और अन्य जानकारियां भर लीं लेकिन बारकोड और बायोमेट्रिक जांच में वह पकड़ा गया। उसने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था लेकिन तकनीकी कारणों से फीस जमा नहीं होने से आवेदन निरस्त हो गया तो उसने लोकवाणी केंद्र संचालक गांव मई, थाना सादाबाद निवासी अभिषेक उर्फ गोलू के साथ मिलकर फर्जी प्रवेशपत्र तैयार किया। मामले में केंद्र प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने थाना सकीट में तेजवीर और अभिषेक उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तेजवीर के पास से फर्जी प्रवेशपत्र और आधार कार्ड बरामद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।