{"_id":"6a7975e8bd0d634f0c00c74c","slug":"video-khaki-performed-the-duty-of-security-policemen-were-also-engaged-in-serving-the-kanwariyas-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:खाकी ने निभाया सुरक्षा का फर्ज,कांवड़ियों की सेवा में भी जुटे पुलिसकर्मी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:खाकी ने निभाया सुरक्षा का फर्ज,कांवड़ियों की सेवा में भी जुटे पुलिसकर्मी।
मलपुरा।आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थाना मलपुरा के आरक्षी मोहित मलिक और कपिल कुमार ने ड्यूटी के साथ आस्था का फर्ज भी निभाया। दोनों पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों को फल,बिस्कुट और पानी वितरित कर जलपान कराया। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मलपुरा पुलिस ने रोहता नहर से गांव बाद तक हाईवे पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।रविवार रात से सोमवार सुबह तक हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ रही।आरक्षी मोहित मलिक ने बताया कि पुलिस सेवा में आने से पहले वह भी गांव से कांवड़ लेने जाते थे,कांवड़ यात्रियों के प्रति मन में श्रद्धा होने के कारण ड्यूटी के साथ उनकी सेवा करने का विचार आया।एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि ग्वालियर हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं,चौकी प्रभारी ककुआ अनुज कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को पुलिस फोर्स के साथ कावड़ियों की सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।