{"_id":"69edf930626aa6528b030753","slug":"video-locker-not-shifted-yet-after-bank-building-collapsed-in-agra-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मबले में दबे लाॅकर और दस्तावेज, ग्राहक परेशान; कीमती सामान को लेकर सता रही ये चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मबले में दबे लाॅकर और दस्तावेज, ग्राहक परेशान; कीमती सामान को लेकर सता रही ये चिंता
आगरा के भैरों बाजार स्थित केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा का भवन ढहने से अब तक दस्तावेज को निकाला नहीं जा सका है। मलबे में दबे कुछ सामान को तो बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकालकर अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन लॉकर मलबे के नीचे ही दबे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लॉकर निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर एक दो दिन में उन्हें निकालकर कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि तब तक खुले आसमान के नीचे मौजूद लॉकरों पर पड़ने वाली धूप और पानी से अंदर रखे सामान पर पड़ने वाले असर को लेकर लोग चिंतित हैं। शुक्रवार को कचहरी घाट शाखा पहुंचे कई खाताधारकों ने मांग की थी कि बैंक जल्द से जल्द लॉकर सही जगह शिफ्ट करें ताकि वह अपने लॉकर में रखे सामान को चेक कर सकें। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बैंक को अभी तक मलबे में लॉकर की चाबियां नहीं मिल सकी है। यही वजह है कि लॉकर निर्माता कंपनी के साथ मिलकर विकल्प पर मंथन किया जा रहा है। केनरा बैंक के लीड बैंक मैनेजर ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि लॉकरों को जल्द ही कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिसके बाद लोग लॉकरों का फिर से इस्तेमाल कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।