सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police killed Farooq,who had a reward of Rs 50 thousand murdered and looted

VIDEO : मथुरा पुलिस ने मार गिराया 50 हजार का इनामी फारुख, मुकुट कारोबारी की पत्नी का कत्ल और की थी लूट

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2023 11:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिवाली की शुरुआत पुलिस और 50 हजार रूपये के एक इनामी आरोपी की गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ हुई। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा कालोनी में 3 नवंबर की रात कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल पर हमला, उनकी पत्नी कल्पना की हत्या और घर से रुपये व कार लूट की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ कर मुख्य आरोपी फारुख को ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वारदात में पुलिस ने चालक मोहसिन द्वारा साजिश और उसके पड़ोसी फारुख द्वारा हत्या-लूट को अंजाम देने का दावा किया है। मोहसिन की गिरफ्तारी शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान गुलमोहर सिटी से कर शनिवार को उसे जेल भेजा गया।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि चार नवंबर 2023 को थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित गुरुकृपा कालोनी में कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी पर हमला कर घर से लूट की गई थी। कृष्ण अग्रवाल की हालत अभी नाजुक है। उनको बीते शुक्रवार को ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौत हो चुकी है। थाना हाईवे व एसओजी टीम ने सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स व मुखबिरी के आधार पर कृष्ण अग्रवाल के ड्राइवर मोहसिन खान पुत्र कदीर खान निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर और फारुख पुत्र करीम मंसूरी उर्फ मुल्ले निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर द्वारा वारदात करना पाया। रविवार तड़के फारुख के संबंध में हाईवे-एसओजी पुलिस को सूचना मिली कि वह गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड में है।

मौके पर दोनों टीम घेराबंदी को पहुंची। जहां पुलिस पार्टी पर फारुख द्वारा फायरिंग की गई। खुद का बचाव कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें फारुख को गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके कब्जे से लूट की कार सहित पिस्टल, कारतूस 21.88 लाख नकद,  लाख की नकदी बरामद हुई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात 21.40 बजे गुलमोहर सिटी के पास ड्राइवर मोहसिन खान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूट से संबंधित 2.10 लाख रुपये, अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं। उसे शनिवार को दिन में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अनगिनत दीपकों से जगमगाया अलीगढ़ कलेक्ट्रेट, डीएम इंद्र विक्रम सिंह बोले यह

11 Nov 2023

VIDEO : किसान पर बाघ ने किया हमला, मौत के बाद ग्रामीणों हाईवे पर लगाया जाम

11 Nov 2023

दीवाली 2023 : इस वजह से दीवाली को बोलते हैं पंचमहोत्सव, जानें क्यों खास होते हैं ये पांच दिन?

11 Nov 2023

धनतेरस 2023 : धनतेरस पर ऐसे करें शॉपिंग, कर सकते हैं मोटी बचत

11 Nov 2023

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी सांसदों को अपनों से ही मिलेगी कड़ी टक्कर!

11 Nov 2023
विज्ञापन

बीजेपी सांसद वरुण गांधी के बयानों पर योगी सरकार के मंत्री ने कह दी बड़ी बात

11 Nov 2023

VIDEO : शाहजहांपुर में दिवाली को लेकर चमका बाजार, जमकर हुई खील-खिलौने और दीयों की खरीदारी

11 Nov 2023
विज्ञापन

वरुण गांधी ने फिर उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

11 Nov 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 80 से अधिक सीटों पर बागियों ने कांग्रेस-बीजेपी को फंसाया!

11 Nov 2023

VIDEO : गोरखपुर में बिक रहा बंदियों द्वारा बनाया गया दिया

11 Nov 2023

VIDEO : गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

11 Nov 2023

VIDEO : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी,कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

11 Nov 2023

VIDEO : दिवाली पर कैसे रंग के कपड़े पहनकर करें पूजा? ज्योतिषाचार्य ने बताया ये शुभ रंग

11 Nov 2023

VIDEO : बटेश्वर मेला, दूर-दूर से बिकने आते हैं ऊंट

11 Nov 2023

VIDEO : बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ किसान का अंतिम संस्कार, पुलिस की पिटाई से हुई थी मौत

11 Nov 2023

VIDEO : बरेली के फरीदपुर में प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

11 Nov 2023

VIDEO : महादेव बेटिंग ऐप मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस करेगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

11 Nov 2023

VIDEO : शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

11 Nov 2023

VIDEO : रोहिणी में हुए हादसे के बाद बस के अंदर का वीडियो देखिए

11 Nov 2023

VIDEO : दिवाली से पहले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, रेंगती गाड़ियों का वीडियो आया सामने

10 Nov 2023

Mp Election 2023: एमपी चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को लेकर ADR का चौंकाने वाला खुलासा

10 Nov 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कमलनाथ और मोदी के बीच में मुकाबला?

10 Nov 2023

MP Election 2023: चुनाव से पहले ऐसा उमा भारती ने क्यों कहा- 'मैं मोदी जी का कभी अहित नहीं करूंगी'

10 Nov 2023

VIDEO : कुल्लू जिले के बालू गांव में छह कमरों का मकान जलकर राख

10 Nov 2023

VIDEO : धनतेरस पर सिरमौर में जमकर हुई खरीदारी, करोड़ों का कारोबार

10 Nov 2023

VIDEO : दिवाली के लिए नाहन में सजीं दुकानें, बेचे जा रहे ग्रीन पटाखे

10 Nov 2023

VIDEO : शिकारी देवी में दो इंच से अधिक बर्फबारी, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

10 Nov 2023

VIDEO : दिवाली के लिए गेंदे के फूलों से सजे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, दिखी अद्भुत छटा

10 Nov 2023

VIDEO : शाहजहांपुर में धनतेरस पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग

10 Nov 2023

दिग्विजय सिंह से अमर उजाला की खास बातचीत, कांग्रेस नेता ने 130 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

10 Nov 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed