{"_id":"6a54e3e82f26990c7d0dbf75","slug":"video-motorcyclist-hits-girl-student-in-agra-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के फतेहाबाद-निबोहरा मार्ग पर भोजपुर गांव के पास सोमवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ हीरापुरा निवासी मुकेश की पुत्री जानवी( 6) प्राथमिक विद्यालय भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। सोमवार को लंच के बाद वह अपनी बड़ी बहन ज्योति (7 वर्ष) तथा अन्य बच्चों कान्हा, नीलम और लवकुश के साथ विद्यालय से बाहर निकली थी। इसी दौरान फतेहाबाद-निबोहरा मार्ग पर तेज रफ्तार सिलिंडर लदी बाइक ने जानवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बड़ी बहन ज्योति ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षकों ने हमें पेड़ लेने के लिए सड़क की ओर भेजा था। इसी दौरान बाइक ने जानवी को टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि जानवी के पिता मुकेश पहले जयपुर में काम करते थे। करीब दो माह पहले स्विमिंग पूल में डूबने से उनके पांच वर्षीय बेटे हंसू की भी मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद परिवार गांव में रहकर मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन कर रहा है। अब बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।