{"_id":"6a32792c4710ce7dd30f651d","slug":"video-pontoon-bridge-collapses-in-bateshwar-in-agra-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के बटेश्वर में टूटा पीपों का पुल, यमुना में समाई हाइड्रा मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के बटेश्वर में टूटा पीपों का पुल, यमुना में समाई हाइड्रा मशीन
आगरा के बटेश्वर तीर्थ धाम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना नदी पर बने पीपों के पुल से एक भारी-भरकम सवारी स्टीमर को निकालते समय अचानक पुल के एक दूसरे पीपो के जॉइंट के बोल्ट टूट गए। इससे उस पर खड़ी एक हाइड्रा मशीन सीधे गहरे पानी में समा गई। गनीमत यह रही कि हाइड्रा के ड्राइवर श्याम यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ठेकेदार द्वारा पीपों के पुल के हटने के बाद भरतार, कल्याणपुर को चलने वाले स्टीमर का इंजन बदलने के लिए दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली जा रही थी। स्टीमर जैसे ही पीपों के पुल के बीचोंबीच पहुंचा, अत्यधिक भार के कारण पुल के मजबूत बोल्ट अचानक टूट गए और पुल बीच मे से टूट गया। इस हादसे के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यमुना पार बसे कल्याणपुर और भरतार गांव का बटेश्वर धाम से संपर्क पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों को अब नाव या लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। फिलहाल नदी से हाइड्रा मशीन को निकालने और पुल को दुरुस्त करने का काम जारी है। घटना के बाद टूटे पुल को देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।