{"_id":"699ace0ed53a2fb07007e25c","slug":"video-pontoon-bridge-on-yamuna-will-be-inaurgurated-before-holi-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली से पहले यमुना पर पांटून पुल की सौगात, 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली से पहले यमुना पर पांटून पुल की सौगात, 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
आगरा में यमुना नदी पर दयालबाग, पोइया घाट से खंदौली को जोड़ने के लिए पांटून पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल को राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। पुल के चालू होने से खंदौली और आसपास के ग्रामीण इलाकों की शहर से दूरी काफी हद तक कम हो जाएगी। रविवार को धर्मवीर प्रजापति, राज्य मंत्री (होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा) ने पांटून पुल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण कार्य में लापरवाही न हो। पांटून पुल के शुरू होने से शहर से खंदौली के रास्ते हाथरस और अलीगढ़ जाने वाले दोपहिया और हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। भगवान टॉकीज चौराहे से खंदौली ब्लॉक के गांवों तक सीधा संपर्क स्थापित होने से करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ होगा। राज्यमंत्री ने बताया कि पुल को होली तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके निर्माण से रामबाग, भगवान टॉकीज समेत प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव कम होगा। श्रमिकों और दैनिक यात्रियों को 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी से राहत मिलेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। पुल के चालू होने के बाद मथुरा से अलीगढ़ और हाथरस की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इससे सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान चंद्रमोहन प्रजापति, किशोर अग्रवाल, दीपू सैंगर, राजपाल वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।