{"_id":"69df81c1b5d42e5e0103a40d","slug":"video-silence-descends-upon-monuments-due-to-the-heat-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में भीषण गर्मी का असर, दोपहर में स्मारकों पर छाया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में भीषण गर्मी का असर, दोपहर में स्मारकों पर छाया सन्नाटा
आगरा में भीषण गर्मी ने पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। तेज धूप के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। खासकर ताज व्यू पॉइंट और मेहताब बाग पर पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा सा नजर आ रहा है। आमतौर पर इन स्थलों पर सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इन दिनों दोपहर के समय यहां इक्का-दुक्का ही लोग दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय कोल्डड्रिंक विक्रेता साबिर अली और पर्यटकों को केमल राइड करवाने वाले विजेंद्र सिंह का कहना है कि गर्मी के चलते उनकी आमदनी पर भी असर पड़ा है। जहां पहले दिनभर अच्छी संख्या में सैलानी आते थे, वहीं अब पर्यटकों की संख्या आधी रह गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अक्टूबर तक मौसम में राहत मिलने के बाद फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।