{"_id":"68db99a76676025c5b034429","slug":"video-trade-expo-stylish-shoes-and-winter-wear-break-booking-records-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्टोन मार्बल से लेकर स्टाइलिश जूते तक...ग्रेटर नोएडा में हुए ट्रेड एक्सपो में चमका आगरा का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्टोन मार्बल से लेकर स्टाइलिश जूते तक...ग्रेटर नोएडा में हुए ट्रेड एक्सपो में चमका आगरा का व्यापार
ग्रेटर नोएडा में चले पांच दिवसीय ट्रेड एक्सपो में आगरा की स्टॉलों की धूम रही। स्टोन मार्बल, गर्म कपड़े, स्टाइलिश जूते समेत कई उत्पादों की खूब बुकिंग हुई। विदेशियों को भी ये उत्पाद भाए। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के जॉइंट कमिश्नर अनुज कुमार ने बताया कि आगरा से यूपी इंटरनेशनल एक्सपो में बीते साल के मुकाबले ढाई गुना तक कारोबार हुआ है। इस बार 11 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों की बुकिंग हुई है। 85 देशों के 550 से अधिक व्यापारियों ने ऑर्डर दिए हैं। करीब 1.50 लाख थोक विक्रेताओं ने उत्पादों की बुकिंग कराई वहीं 4.5 लाख लोगों ने स्टॉलों से सीधे खरीदारी की है। इसमें आगरा की स्टोन मार्बल, जूता, कपड़े, होम डेकोर एंड गिफ्ट, कारपेट समेत कई तरह के उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं। इनका भी दोगुना तक कारोबार हुआ है। देशी-विदेशी व्यापारियों ने बुकिंग कराई। स्थानीय लोगों ने भी खूब खरीदारी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।