{"_id":"68b03f8a3901700a75006abd","slug":"video-algaugdhha-ma-nprb-aasafa-khana-na-hara-sal-ka-taraha-bhagavana-sharaganaesha-paratama-ka-ghara-ma-kaya-sathapata-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में रूबी आसिफ खान ने हर साल की तरह भगवान श्रीगणेश प्रतिमा को घर में किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में रूबी आसिफ खान ने हर साल की तरह भगवान श्रीगणेश प्रतिमा को घर में किया स्थापित
अलीगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने इस साल भी हर वर्ष की तरह अपने घर में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की है। वह 9 दिनों तक अपने घर पर गणपति की आराधना करने के बाद दसवें दिन नरौरा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करेंगी। पिछले तीन वर्ष से वह अपने घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना करती रही हैं।
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के मोहल्ला शाह जमाल मामूद नगर की रहने वालीं रूबी आसिफ खान ने कहा कि हम हिंदुस्तान में रहते हैं और हम सबका फर्ज है कि कोई भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि सारे त्योहार धूमधाम से मनाने चाहिए, चाहे वह ईद हो या दीपावली, गणेश चतुर्थी हो या दुर्गा पूजा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले कई सालों से सभी धर्मों के त्योहार मनाती आ रही हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।