{"_id":"676a61b33b98a345820ba9b5","slug":"video-jallpara-ma-pata-na-patana-para-kaca-sa-kaya-hamal-kaii-jagaha-aaii-cata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जलालपुर में पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, कई जगह आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जलालपुर में पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, कई जगह आईं चोटें
अलीगढ़ में थाना रोरावर के जलालपुर में उजाला नामक महिला अपने मायके में रह रही है। उजाला ने बताया कि पिछले दिनों उसका पति भी उसके साथ मायके में रहा और उसके ऊपर काफी कर्ज करा गया। आज सुबह 6 बजे पति उसे अपने साथ दूसरी जगह किराए के मकान में रहने के लिए बुलाने आया। उजाला ने अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया। उजाला ने पति से कहा कि और कर्ज न ले, यहीं आकर रह लो, दोनों मिलकर के मेहनत करेंगे और सारा कर्ज चुका देंगे। इस पर पति आक्रोशित हो गया और कैंची से उसके ऊपर हमला बोल दिया। महिला के गले, कान, पीछे गर्दन और दोनों हाथों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।