Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Prayagraj News
›
VIDEO : Navratri: Crowd of devotees gathered at Shaktipeeth Kadhadham, devotees had darshan of Maa Shitala, echoed cheers.
{"_id":"66fe7eae4687b5fb7e074839","slug":"video-navratri-crowd-of-devotees-gathered-at-shaktipeeth-kadhadham-devotees-had-darshan-of-maa-shitala-echoed-cheers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Navratri : शक्तिपीठ कड़ाधाम में भक्तों का लगा तांता, मां शीतला का भक्तों के किया दर्शन, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Navratri : शक्तिपीठ कड़ाधाम में भक्तों का लगा तांता, मां शीतला का भक्तों के किया दर्शन, गूंजे जयकारे
शीतला धाम कड़ापीठ सैकड़ों वर्षों से शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है। स्कंद पुराण के अनुसार भगवान शिव की पत्नी सती ने पिता दक्ष के अपमान से आहत होकर यज्ञ कुंड में कूदकर प्राण त्याग दिए। उनके वियोग में क्रोधित भगवान शिव सती का मृत शरीर लेकर समस्त लोकों में भ्रमण करने लगे। शिव के क्रोध से बचने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के मृत शरीर को 51 टुकड़ों में काट दिया। जहां-जहां सती के मृत शरीर के ये टुकड़े गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। कड़ा धाम वह स्थान है जहां सती का हाथ या चूड़ी (कड़ा) या हाथ गिरा था।
पहले इसको कर धाम फिर अपभ्रंश होकर कड़ाधाम कहा जाने लगा। माना जाता है कि द्वापर युग में पांडु पुत्र युधिष्ठिर अपने वनवास के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने गंगा तट पर शीतला देवी का मंदिर बनवाया। यहां चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को देवी शीतला की पूजा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1000 में हुआ था। यहां माता शीतला देवी का स्थान है। इन्हें पूर्वांचल की कुलदेवी कहा जाता है , जिसके चलते यहां 12 महीने पूर्वांचल के सभी जिलों से श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।