{"_id":"69b4f953b33f228ae0038918","slug":"video-abdakaranagara-taja-rafatara-vahana-ka-takakara-sa-tha-yavaka-ka-mata-tharaga-bharata-parakashha-sa-pahal-haaa-hathasa-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले हुआ हादसा
राजेसुल्तानपुर के सिरसिया ओझानगर निकट शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक भदया निवासी नितिन कन्नौजिया और अराजी देवारा निवासी मुकुल प्रजापति बाइक से पेट्रोल पंप से तेल भराकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों ने डायल 112 के वाहन से हादसा होने का आरोप लगाया है। साथ ही, पुलिस पर जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का भी आरोप है।
मुकुल प्रजापति को शनिवार को अपनी बहन को दरोगा भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए ले जाना था। वहीं नितिन कन्नौजिया की भी शनिवार को ही दरोगा भर्ती परीक्षा थी। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।