{"_id":"6a7dd50deab604fd9107f1ce","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-bsakhara-ma-taraga-yatara-ma-shamal-hae-parava-dapata-saema-da-thanasha-sharama-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में बसखारी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में बसखारी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
बसखारी में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली शामिल हुए। दोनों नेता शाम करीब चार बजे मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून पहुंचे, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार में मुस्लिम विद्यार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया, जिस पर विद्यार्थियों ने साथ दिया। इसके बाद मदरसे से तिरंगा यात्रा निकली, जो नूरी गली, मुख्य बाजार और बसखारी चौराहे से होते हुए जलालपुर रोड तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष बसखारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।