Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ambedkar Nagar News
›
अंबेडकरनगर: हवाई पट्टी से शिवबाबा धाम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदे मातरम् एक हजार मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने प्रस्तुत किए
{"_id":"6a7dcc0bed179fa4190e9375","slug":"video-abdakaranagara-havaii-patata-sa-shavabb-thhama-taka-nakal-bhavaya-taraga-yatara-gaja-vatha-matarama-eka-hajara-matara-lb-taraga-bna-aakarashhanae-ka-kathara-bcaca-na-parasatata-kae-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: हवाई पट्टी से शिवबाबा धाम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदे मातरम् एक हजार मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने प्रस्तुत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: हवाई पट्टी से शिवबाबा धाम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदे मातरम् एक हजार मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने प्रस्तुत किए
अंबेडकरनगर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अकबरपुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की अगुआई में राजकीय हवाई पट्टी से शिव बाबा धाम तक हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में यात्रा निकली। इसके बाद शिव बाबा धाम में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल तिराहा से कलेक्ट्रेट तक यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल और जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया। यात्रा की अगुवाई स्केटिंग कर रहे बच्चों ने की। कलेक्ट्रेट से निकला तिरंगे का कारवां शिवबाबा धाम पहुंचा, जहां 1000 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा का भव्य समापन हुआ।
शिवबाबा धाम में तिरंगा कंसर्ट के दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।