{"_id":"6a7d8e1c0b69fb3cbc06fb65","slug":"video-video-ayathhaya-ravana-haii-kavaugdha-yatara-shava-jagaranae-ma-jhama-sharathathhal-hara-hara-mahathava-oura-bl-bma-ka-jayakara-lga-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या रवाना हुई कांवड़ यात्रा, शिव जागरण में झूमे श्रद्धालु, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या रवाना हुई कांवड़ यात्रा, शिव जागरण में झूमे श्रद्धालु, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगे
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। श्रावण मास में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी कांवड़िया मंडल के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई। सुबह करीब आठ बजे उसमापुर दरगाह से यात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या की ओर प्रस्थान किया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
मंडल अध्यक्ष अंकुश ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कोषाध्यक्ष सुजीत, उपाध्यक्ष एवं व्यवस्थापक आकाश समेत पदाधिकारियों ने यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की।
शिव जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
कांवड़ यात्रा से पहले नगपुर में भव्य शिव जागरण हुआ। अवधी गायक पंचम परदेशी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम स्थल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन की व्यवस्था विकास निषाद, राजेश गौड़, सुभाष गौड़, ऋषभ, अनुराग और उमेश गौड़ ने संभाली। सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।