{"_id":"6a0af416b29d9cc07f08230d","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-patana-sa-avathha-sabthha-ka-calta-patara-na-ka-tha-pata-ka-hataya-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते पुत्र ने की थी पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते पुत्र ने की थी पिता की हत्या
सम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर में हुई जयराम की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया। इस वारदात को बेटे ने प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी से पिता के अवैध संबंध होने के साथ गाली-गलौज व पिटाई से क्षुब्ध होकर अंजाम दिया था।
एसओ सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।
सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रविवार की सुबह ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर निवासी जयराम का शव दुकान के बाहर चारपाई से नीचे खून से लथपथ मिला था।
मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के भतीजे शिवा गौड़ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य संकलन व पूछताछ के आधार पर मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 04:40 बजे दाउदपुर मोड़ से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि पिता की ओर से आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।
जयराम के पिछले कई वर्षों से पत्नी के साथ अवैध संबंध भी थे। इसी को लेकर घटना की रात भी कहासुनी हुई थी और आक्रोशित होकर उसने लोहे की पाइप से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।