{"_id":"69ab9444aa8711998e0dc99d","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-sarathara-oura-aravatha-ka-hataya-ka-aarapa-catha-palsa-mathabhaugdha-ma-garafatara-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में सुरेंद्र और अरविंद की हत्या का आरोपी चंदू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में सुरेंद्र और अरविंद की हत्या का आरोपी चंदू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
टांडा इलाके के नेहरू नगर निवासी सुरेंद्र माझी की हत्या को अंजाम देने वाले प्रेमचंद उर्फ चंदू निवासी मिश्रौलिया को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस टीम को मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर एनएच-233 टाण्डा-बसखारी मार्ग पर हसनपुर गांव के पास आरोपी को रोकने की कोशिश की गई।
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली चंदू के बाएं पैर में लग गई इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लकड़ी व्यापारी सुरेंद्र माझी से लूटी गई दो सोने की चेन करीब 64000 नगद और मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। चंदू ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।
चंदू ने अपने साथी अरविंद प्रजापति की मदद से 3 मार्च की दोपहर की धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद अरविंद को शराब में जहर मिलाकर मार दिया था। चंदू जुआ का आदी था और उसे पर लाखों रुपए का कर्ज था। इस कर्ज को उतारने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी समेत अन्य तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।