{"_id":"69f1ed454f2c5af17d0fa7e6","slug":"video-video-thana-ma-taja-thhapa-shama-ka-hava-ka-satha-brasha-sa-mal-garama-ma-rahata-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिन में तेज धूप शाम को हवा के साथ बारिश से मिली गर्मी में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिन में तेज धूप शाम को हवा के साथ बारिश से मिली गर्मी में राहत
अंबेडकरनगर जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को देर शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली।
तेज धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने तपती गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तापमान के बाद शाम को बदले मौसम ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया जिसके बाद अकबरपुर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हवा के साथ बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं भीटी में पेड़ गिरने से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।