{"_id":"6a75c299fb65c935b105e0dc","slug":"video-gavatha-sahab-karadara-sa-takasatail-paraka-taka-emaelsa-na-saema-ka-samana-rakha-vakasa-ka-lb-faharasata-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोविंद साहब कॉरिडोर से टेक्सटाइल पार्क तक, एमएलसी ने सीएम के सामने रखी विकास की लंबी फेहरिस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद साहब कॉरिडोर से टेक्सटाइल पार्क तक, एमएलसी ने सीएम के सामने रखी विकास की लंबी फेहरिस्त
अंबेडकरनगर में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे। उन्होंने गोविंद साहब स्थल पर कॉरिडोर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। आलापुर तहसील मुख्यालय पर 100 शैय्या का राजकीय चिकित्सालय बनाने और रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की।
उन्होंने जलालपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण और शहर में बस अड्डा स्थापित करने की मांग भी रखी। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित टांडा-बरियावन-सुल्तानगढ़-पट्टी सुरहुरपुर मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। जलालपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा टांडा विधानसभा क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को विस्तार मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।