{"_id":"697f5f92f92fbd896a0d6f96","slug":"video-video-vatalda-da-para-vashashha-bhathana-jhal-pakashhaya-ka-naya-thakana-bugdhhana-lga-sarasa-ka-aamatha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वेटलैंड डे पर विशेष: भदौना झील पक्षियों का नया ठिकाना, बढ़ने लगी सारस की आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वेटलैंड डे पर विशेष: भदौना झील पक्षियों का नया ठिकाना, बढ़ने लगी सारस की आमद
अंबेडकरनगर। वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड में चयनित भदौना वेटलैंड वन विभाग के संरक्षण के प्रयासों से संवर रहा है। यहां देसी-विदेशी पक्षियों की वापसी हो रही है। झील में एक दर्जन प्रजातियों के पक्षी दिखाई पड़ने लगे हैं। हालांकि, अभी यहां कई और काम कराए जाने की जरूरत है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्य मार्ग से ताल तक सड़क निर्माण से लेकर ताल की सफाई जैसे कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं।
जिला मुख्यालय अकबरपुर के बनगांव मार्ग पर करीब 17 किलोमीटर पर मौरापारा गांव में स्थित भदौना झील करीब 43 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां पक्षियों की मीठी, सुरीली आवाजें सुबह-शाम प्रकृति को जीवंत करती नजर आती है। इस झील में सारस, मोरहेन समेत कई तरह के पक्षी कलरव कर रहे हैं।
वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड के रूप में चयनित इस झील के विकास के लिए शासन नने करीब 40 लाख रुपये का बजट जारी किया था, जिससे यहां झील के पश्चिमी छोर पर इंटरलॉकिंग पाथवे बनाया गया है। आगंतुकों के बैठने के लिए स्थान बनाया गया है, जहां से लोग पक्षियों का कलरव देख सकेंगे।
इसके साथ ही वाच टॉवर, प्रवेश द्वार और शौचालय का निर्माण भी हुआ है। झील के एक ओर बांस से रेलिंग भी बनाई गई है। परिसर की सफाई के लिए तीन कर्मियों को लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।