{"_id":"6766a3a79a9017b5430d0c7e","slug":"video-amatha-ma-chhaha-sataraya-maga-ka-lkara-kasana-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
अमेठी में विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत लगाई। पदाधिकारियों व किसानों ने मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में बताया है कि राजस्व विभाग की ओर से किए जा रहे अंश निर्धारण में अनियमितता की जा रही है। ऊर्जा निगम की ओर से गलत मीटर रीडिंग कर अधिक विद्युत बिल भेजा जा रहा है। जगदीशपुर, बाजार शुकुल में बंदरों का आतंक व वनरोज से किसान परेशान हैं। निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराए जाने की बात कही। वहीं, नहराें में क्षमतानुसार पानी छोड़े जाने व इफको केंद्रों और सहकारी समितियों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर शेषनाथ तिवारी, बच्चा शुक्ल, अवधेश कुमार मौर्य, बच्चा शुक्ल, विनय शुक्ल, राम प्रकाश यादव, पिंकू शुक्ल, अवधेश कुमार, शमीमा बानो, पिंकू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।