{"_id":"6a82cb48d2df370970027dbf","slug":"video-amatha-ma-savana-ka-tasara-samavara-para-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अमेठी में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र में शांति की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
ताला के मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम और महादेवन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। टीकरमाफी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम, राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित किए। कई स्थानों पर सामूहिक रुद्राभिषेक कराया गया। घरों में भी लोगों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की और विशेष अनुष्ठान किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।