{"_id":"6852a42580a9d92b0b0a0a10","slug":"video-video-amethi-caka-rada-sa-kabja-hatana-pahaca-tama-para-hamal-nayab-tahasalthara-ghayal-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: चक रोड से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, नायब तहसीलदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: चक रोड से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, नायब तहसीलदार घायल
गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पथराव में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित शिकायतकर्ता घायल हो गए। हमला उस समय हुआ जब टीम चक रोड से टिन शेड हटाने पहुंची थी। हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
माधोपुर निवासी भोलानाथ सिंह ने बताया कि खेत तक जाने वाले चक रोड को टिन शेड रखकर अवरुद्ध कर दिया गया था। कई शिकायतों के बाद मंगलवार को एसडीएम प्रीति तिवारी की अगुवाई में राजस्व टीम कार्रवाई को पहुंची थी। टीम में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद शामिल थे।
जैसे ही टीम ने अवैध निर्माण हटाना शुरू किया, ग्रामीणों ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर हमला बोल दिया। अचानक हुए पथराव और लाठीचार्ज में टीम के सदस्य घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर टीम ने वहां से भाग कर कोतवाली पहुंचकर शरण ली।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। घायल नायब तहसीलदार और शिकायतकर्ता का उपचार कराया गया है। मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।