Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, मची अफरा-तफरी, 2 'घायलों' को पहुंचाया गया जिला अस्पताल
{"_id":"681b52c34a80a0abcc0a91f9","slug":"video-video-garagaja-ralva-satashana-para-aataka-hamal-ka-maka-daral-maca-afara-tafara-2-ghayal-ka-pahacaya-gaya-jal-asapatal-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, मची अफरा-तफरी, 2 'घायलों' को पहुंचाया गया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, मची अफरा-तफरी, 2 'घायलों' को पहुंचाया गया जिला अस्पताल
अमेठी जिले के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आतंकी हमले की एक मॉक ड्रिल कराई गई, जिसमें अमेठी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक सिचुएशन के अनुसार, आतंकी हमले में करीब 2 यात्री घायल हुए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और आम लोगों को जागरूक करना था। जैसे ही घटना की सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी तत्परता से मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
रेलवे स्टेशन पर अचानक चल रही इस कार्रवाई को देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर मॉक ड्रिल के उद्देश्य की जानकारी दी।
पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल समय-समय पर की जाती हैं ताकि किसी भी आपदा या आतंकी हमले की स्थिति में विभाग त्वरित और समन्वित ढंग से कार्य कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।