{"_id":"6a815e0be9751c93fd0175de","slug":"video-our-national-flag-instills-a-sense-of-patriotism-in-people-tarara-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोगों के मन में देशभक्ति का संचार करता हैै हमारा राष्ट्रीय ध्वज: तरारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के मन में देशभक्ति का संचार करता हैै हमारा राष्ट्रीय ध्वज: तरारा
गजरौला। तिरंगा यात्रा निकालने से पूर्व कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में विधायक राजीव तरारा ने जोश भरा। कहा राष्ट्रीय ध्वज लोगों के मन में देशभक्ति का संचार करता हैै। देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारी तिरंगे पर बलिदान हो गए। हमको संकल्प लेना चाहिए कि भले ही हमारी जान चली जाए, लेकिन तिरंगे की शान नहीं जाने देंगे।
बुधवार को धनौरा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें शामिल होने के लिए विचित्र भाटी, संजय सिंह गौर, रामकृष्ण चौहान, मन मोहन सिंह सैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू भड़ाना, सुरेंद्र औलख, गौरव चौधरी आदि लोग सुबह से ही शिव इंटर कॉलेज में एकत्र होने लगे थे। सभी के हाथ में तिरंगा था। विधायक राजीव तरारा ने तिरंगा यात्रा को शुरू करने से पूर्व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कॉलेज से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गंगा प्याऊ शिव मंदिर की तरफ रवाना हुई। करीब पांच सौ मीटर तक लोगों के हाथ में तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों नेे पुष्प वर्षा का यात्रा का स्वागत किया। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में यात्रा संंपन्न हुई। इस मौके पर राजीव चौहान, अतुल चौधरी, सतपाल सिंह पाल, निहार त्यागी, वीर सिंह सैनी, सूरत सिंह, रवि चौधरी, सचिन प्रजापति, सोनू कश्यप, वैभव गोयल, सुनील प्रधान, पवन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चहल, अक्षय, गौरव सागर, सुशील सिद्धू, सतपाल सिंह, विशाल कुमार, राजकुमार अग्रवाल, तेजपाल सिंह, सतेंद्र प्रधान, राजपाल सिंह पाल, अशोक दिले, रामपाल वन, प्रीतम चौहान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।