{"_id":"6a2aaff2dd407a3e5906bbc7","slug":"video-renovation-work-on-the-khadgurjar-mundha-mukari-road-stalled-due-to-non-availability-of-bitumen-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"डामर नहीं मिलने से रुका खादगुर्जर, मूंढ़ा मुकारी मार्ग के नवीनीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामर नहीं मिलने से रुका खादगुर्जर, मूंढ़ा मुकारी मार्ग के नवीनीकरण का कार्य
Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:24 PM IST
Link Copied
डामर नहीं मिलने के कारण खादगुर्जर, मूंढ़ा मुकारी मार्ग के नवीनीकरण का काम रुक गया हैै। टूटी सड़क लोगों की परेशानी का सबब बनी है। लोक निर्माण विभाग को डामर मिलने का इंतजार हैै।
नगर के खादगुर्जर चौराहा से मूंढ़ा मुकारी तक की सड़क को खादगुर्जर मूंढ़ा मुकारी मार्ग कहा जाता है। 12 किमी लंबे इस मार्ग पर छह साल पूर्व सड़क बनाई गई थी। कहीं पर इसकी चौड़ाई सात मीटर है तोे कहीं पर साढ़ेे पांच मीटर। छह साल से मरम्मत नहीं होनेे के कारण इस समय सड़क जगह-जगह से टूट गई हैै। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने इसके नवीनीकरण का निर्णय लिया था। पिछले महीने नवीनीकरण का काम शुरू कराया गया था, लेकिन इसके बाद डामर की कमी पड़ गई। इस कारण नवीनीकरण का काम रोेक दिया गया। टूटी सड़क के नवीनीकरण का कार्य रुकने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खादगुर्जर निवासी उपेंद्र सिंह, नगलिया बहादुरपुर के राहुल सिद्धू,का कहना है कि कई साल बाद नवीनीकरण का काम शुरू किया गया था, जो कुछ दिन बाद ही रुक गया। टूटी सड़क के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के
ऐई बलजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही डामर मिलने की संभावना है। इसके बाद नवीनीकरण का रुका काम शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।