{"_id":"69f89d961d53cab8ed00ed97","slug":"video-women-of-salempur-gosain-turn-agitated-force-closure-of-liquor-shop-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर गौसाईं की महिलाएं उग्र, शराब की दुकान कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर गौसाईं की महिलाएं उग्र, शराब की दुकान कराई बंद
Vimal Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 06:52 PM IST
Link Copied
देसी शराब की दुकान को बंद कराने के बाद महिलाओं ने उसे हटाने की मांग उठाई। कहा शराब पीकर लोग एक दूसरे से गाली गलौज करतेे हैं। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस के साथ मौकेे पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक महिलाओं को समझाया कि शराब की सरकारी दुकान है। बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर ही दुकान हट सकती है।
सोमवार सुबह सलेमपुर गौसाईं की महिलाएं एकत्र होकर शराब की दुकान को बंद करा दिया और उसके आगे धरना देकर बैठ गईं। उनके साथ ग्राम प्रधान ओमकार सैनी भी थे। ग्राम प्रधान ने कहा कि वह पहले ही दुकान हटाने के लिए डीएम को पत्र दे चुकेे हैं। महिलाओं ने दुकान को हटाने की मांग की। शराब की दुकान के आगे महिलाओं के धरना देने और बंद कराने की सूचना पाकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने साफ कह दिया कि शराब की दुकान के कारण यहां का माहौल बिगड़ रहा है। इसलिए किसी भी कीमत पर दुकान यहीं नहीं चलने दी जाएगी। सूचना पाकर आबकारी निरीक्षक आरके सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी हंगामा कर रहीं महिलाओं को समझाया। मगर महिलाएं दुकान हटाए जाने की मांग पर अड़ गईं। आबकारी निरीक्षक ने उनको यह कहकर समझाया कि शराब की दुकान पर कोई अनियमितता पाए जाने, ओवररेट की शिकायत पर हटाई जा सकती है, बंद नहीं हो सकती। महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर उनको शांत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।