Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: घुरीटिकर में 3 फीट जमीन के विवाद पर बवाल, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बंद किया दरवाजा, झड़प की चर्चा
{"_id":"6a79c237121aa5cad705e0ae","slug":"video-ayathhaya-gharatakara-ma-3-fata-jamana-ka-vavatha-para-bval-palsa-pahaca-ta-garamanae-na-btha-kaya-tharavaja-jhaugdhapa-ka-caraca-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: घुरीटिकर में 3 फीट जमीन के विवाद पर बवाल, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बंद किया दरवाजा, झड़प की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: घुरीटिकर में 3 फीट जमीन के विवाद पर बवाल, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बंद किया दरवाजा, झड़प की चर्चा
अयोध्या: थाना तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरीटिकर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जमीन के विवाद को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होने की भी चर्चा है। घटना का करीब 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
3 फीट की जमीन बनी विवाद की जड़
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामतीरथ निषाद और राममूरत मौर्य के बीच करीब तीन फीट जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में जमीन पर कब्जे को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती है। एक पक्ष जमीन को आबादी का हिस्सा बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे चक मार्ग की जमीन बताते हुए अपना दावा कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान हुआ विरोध
ग्रामीणों के अनुसार, रामतीरथ निषाद द्वारा घर के पीछे की ओर रास्ता खोलने के बाद दूसरे पक्ष ने गयासपुर पुलिस चौकी में शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी आफताब अंसारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल का निरीक्षण करने लगे।
इसी दौरान पुलिसकर्मियों के घर के अंदर जाकर दरवाजे की स्थिति देखने को लेकर महिलाओं ने विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिलाओं और पुरुषों ने शोर मचाते हुए घर का दरवाजा बंद कर लिया। वायरल वीडियो में भी मौके पर हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस वी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवान चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया।
पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि निषाद और मौर्य परिवार के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर गई थी। वहां एक पक्ष द्वारा पुलिस से बदतमीजी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।